CG BREAKING: नक्सलियों की कायराना हरकत, कांग्रेस कार्यकर्ता समेत पांच को उतारा मौत के घाट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार माओवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही है, तो दूसरी ओर नक्सलियों की हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में करेगुट्टा ऑपरेशन से जहां माओवादियों की कमर तोड़ने की बात सामने आई, वहीं अब उसूर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीती रात पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में एक कांग्रेस कार्यकर्ता, दो रसोइया, एक शिक्षादूत, और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

 

घटना उसूर थाना क्षेत्र के मारुड़बाका के लिंगापुर गांव की है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले नागा के भाई की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। इसी क्षेत्र के मीनागट्टा और कंचाल गांव में नक्सलियों ने रसोइया मडकम और करतम कोसा की भी हत्या कर दी। ये दोनों स्थानीय स्कूलों में रसोइये का काम करते थे। इनके अलावा एक शिक्षादूत और एक ग्रामीण को भी नक्सलियों ने निशाना बनाया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NAGPUR MLC ELECTIONS: MLC चुनाव में कांग्रेस ने खोला खाता,BJP को लगा झटका! 

      NAGPUR MLC ELECTIONS: MLC चुनाव में कांग्रेस ने खोला...

UP MLC ELECTION RESULTS: BJP को 6 SP को मिली 3 सीटें! 

UP MLC Election Results: BJP wins 6 seats, SP...

SWAMI ATMANAND SCHOOL : 34 हजार अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा शुरू!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा...