Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : छ.ग. के कर्मचारियों को 38% DA देगी भूपेश सरकार, प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट ..

CG BREAKING : Ch. Bhupesh government will give 38% DA to the employees, big update for the officers and employees of the state..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के करीब साढ़े आठ लाख अधिकारियों, कर्मचारियों को सरकार डीए वृद्धि की सौगात कभी भी दे सकती हैं।

वही सूत्रों ने हमें बताया है कि सीएम भूपेश बघेल डीए वृद्धि का ऐलान कभी भी कर सकते हैं। वित्त विभाग इसे लेकर आपस में चर्चा कर रहा हैं ताकि डीए वृद्धि की बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों को दी जा सकें।

सूत्रों से जानकारी यह भी मिली हैं कि इस बार सरकार डीए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी के बारें में सोच रही हैं। ऐसा करने से केंद्र सरकार की बराबरी हो जाएगी और कर्मचारी व अधिकारियों को आनंद मिलेगा। इस समय छत्तीसगढ़ में 33 प्रतिशत डीए दिया जा रहा हैं और केंद्र में इस समय 38 प्रतिशत डीए मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले पिछले साल 2022 अगस्त में 6 और अक्टूबर में 5 फीसदी डीए बढ़ा था। वरना उससे पहले 22 फीसदी ही डीए था।

हालांकि, अगर डीए वृद्धि की घोषणा हुई तो 8 महीने के भीतर यह तीसरा मौका होगा, जब डीए बढ़ेगा। इस खबर से अधिकारियों, कर्मचारियों की बल्ले हो सकती हैं। लंबे आंदोलन और प्रेशर डालने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी की सौगात मिली थी। तब सरकार ने संकेत दिया था कि वक्त आने पर केंद्र के जितना DA का विचार समय आने पर किया जाएगा।

Share This: