CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर बनाएं गए बिस्वा भूषण हरिचंदन …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Biswa Bhushan Harichandan appointed as the new governor of Chhattisgarh …

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है. इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की लिस्ट-  

(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
(ii)  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
(iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
(iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
(v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
(vi) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
(vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
(viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
(ix) एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
(x)  फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
(xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
(xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
(xiii)  ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related