CG BREAKING : 4 कट्टर कांग्रेसी भाजपा में शामिल, पूर्व मंत्री के करीबी BJP के साथ ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 4 staunch Congressmen join BJP, close to former minister with BJP..

कबीरधाम। कबीरधाम में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष अनारा साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुखी साहू, पूर्व अध्यक्ष व पार्षद उषा सेन, पूर्व पार्षद मनहरण सेन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने चारों नये सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व मंत्री मोहब्बत अकबर के करीबियों ने छोड़ा साथ –

लोहारा नगरपंचायत को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का गढ़ माना जाता है। मोहम्मद अकबर ने ही लोहारा नगरपंचायत में अपने नजदीकी मुखी साहू की पत्नी अनारा साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद नजदीकी लोग अब दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद जिले में नगरपालिका व नगरपंचायत में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही कांग्रेस के कब्जे से अध्यक्ष की कुर्सियां धीरे-धीरे खिसकते जा रही है।

कवर्धा में मुश्किल में कांग्रेस –

पहले पांडातराई नगरपंचायत कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव से गिरा दी गई और भाजपा का कब्जा हो गया, फिर कवर्धा नगरपालिका के कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा के बाद कांग्रेस की पूर्ण बहुमत होने के बाद भी शासन ने नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत धारा 37/2 का उपयोग करते हुए भाजपा पार्षद मनहरण कौशिक को अध्यक्ष बनाया। हालांकि कांग्रेस पार्षदों ने इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब लोहारा नगरपंचायत अध्यक्ष अनारा साहू अपने पार्षद व पूर्व अध्यक्ष व पूर्व पार्षद के साथ भाजपा में शामिल हो गई है।

कहां किसका कब्जा –

कवर्धा नगरपालिका में पहले कांग्रेस थी लेकिन अब भाजपा का कब्जा है।
पंडरिया नगरपालिका में पहले जोगी कांग्रेस से अध्यक्ष था अब कांग्रेस है।
पांडातराई नगरपंचायत में पहले कांग्रेस की सत्ता थी लेकिन अब भाजपा है।
बोड़ला नगरपंचायत अध्यक्ष -पहले कांग्रेस – अब कांग्रेस
लोहारा नगरपंचायत अध्यक्ष – पहले कांग्रेस – अब भाजपा
पिपरिया नगरपंचायत अध्यक्ष – पहले कांग्रेस – अब कांग्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related