CG Board Exam News :बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में ‘शादी की दुहाई’ और ‘गरीबी का वास्ता’! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Board Exam News: ‘Pleas Citing Marriage’ and ‘Appeals Based on Poverty’ Found in Board Exam Answer Sheets!

CG Board Exam News : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों में सवालों के जवाब की जगह मैसेज लिखे मिलने से शिक्षक भी हैरान है।

आंसरशीट की जांच के दौरान पता चला है कि कुछ स्टूडेंट्स ने आंसर की जगह अजीबो-गरीब अपीलें और इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

एक छात्र ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पास करने की अपील की।

दूसरे छात्र ने पूरा हनुमान चालीसा लिखकर कहा कि, अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं, तो पास कर दीजिए।

वहीं एक  छात्रा ने लिखा कि, गरीब बेटी की शादी तय है, 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें।

किसी ने लिखा कि, वह नीट की तैयारी में व्यस्त था, इसलिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर सका, इसलिए पास कर दिया जाए।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऐसी अपीलों की संख्या कम रही, लेकिन जो भी सामने आईं, उन्होंने सभी का ध्यान खींचा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related