Train Cancelled: Passenger Woes Mount—10 Trains Cancelled Over 8 Days
Train Cancelled : बिलासपुर रेलवे जोन ने 10 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी भी बढ़ रही है।
11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है।
बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल और मेमू पैसेंजर को शनिवार 11 से 18 अप्रैल तक रद्द किया गया है।


