10TH BOARD MERIT LIST : री-इवैल्यूएशन का बड़ा असर! 8वें नंबर वाला बना टॉपर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

10TH BOARD MERIT LIST : Re-evaluation has a significant impact! 8th-ranked student becomes topper

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव 10वीं में हुआ है।

अस्थायी मेरिट में 8वें नंबर पर रहे एहसान अली ने पुनर्मूल्यांकन कराया और अंक बढ़ने के बाद सीधे टॉपर बन गए। अब 10वीं में 4 छात्र संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं संध्या नायक, परीरानी प्रधान, अंशुल शर्मा और एहसान अली।

छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार, 31 अगस्त को नवा रायपुर में होगा रोड शो

10वीं की स्थायी मेरिट सूची में अब 55 छात्र शामिल हैं। वहीं 12वीं की सूची में 13 नए नाम जुड़ने के बाद टॉप-10 में विद्यार्थियों की संख्या 43 से बढ़कर 56 हो गई है।

12वीं में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अस्थायी मेरिट में 8वें स्थान पर रहीं तनीषा साहू पुनर्मूल्यांकन के बाद सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गईं।

इस बार पुनर्मूल्यांकन के लिए 17,205 आवेदन मिले थे, जिनमें 10,415 कॉपियों में अंक बदले। पुनर्गणना के 1,970 आवेदनों में 274 के अंक बदले हैं। नई व्यवस्था में 5 फीसदी अंक बढ़ने पर भी अंकवृद्धि मान्य की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related