CG BJP: मोर तिरंगा मोर अभिमान को लेकर रायपुर बीजेपी दफ्तर में हुई बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP: रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोर तिरंगा मोर अभिमान नाम से तिरंगा अभियान चलाएगी. इसे लेकर रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यलय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें अभियान की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हुई. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जोड़ते हुए अभियान को चलाया जाएगा.

CG BJP: वहीं इस बार 60 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे. तिरंगा अभियान के संयोजक नीलू शर्मा ने बताया कि इस बार भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश के 60 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाए। यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आगे बढ़ाया जाएगा. खास बात यह है कि बच्चों के हाथों घरों में तिरंगा फहरवाया जाएगा, ताकि उनमें देशभक्ति की भावना कम उम्र में विकसित हो.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related