CG BIG NEWS : सीएम ने मुंबई के लिए भरी उड़ान, राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न, सिद्धिविनायक के करेंगे दर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : CM takes off for Mumbai, successfully concludes national convention, will visit Siddhivinayak

रायपुर। कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निश्चिंत और प्रसन्न नजर आए। वे दोपहर को मुंबई के लिए रवाना हुए। सीएम ने बताया कि वे सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान का दर्शन करने जा रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि, राष्ट्रीय महाधिवेशन सफलता और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। हमारे सारे राष्ट्रीय नेता आए थे, सब लोग यहां से छत्तीसगढ़ का जो अपनापन है, प्रेम है.. उसको लेकर पूरे देश भर में गए हैं। मैं सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सभी ने अधिवेशन को अच्छे ढंग से संचालित किया। उनको बहुत-बहुत बधाई… पहली बार हुआ है, छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का विषय है।

ED की कार्रवाई पर बोले CM

ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद विभागों में। लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना- देना है उनका। पर्यावरण का क्या लेना-देना… वहां भी गए। जो वेंडर था उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के बिना नोटिस दिए गए, उनके घर बैठे रहे। महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।

सिसोदिया की गिरफ्तार पर

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले -भाजपा किस प्रकार से उन्हें बता रही है, समझना चाहिए। वे जहां भाजपा है उन राज्यों में जाना नहीं देना चाहते। कांग्रेस को टक्कर नहीं दे पा रहे हैं तो, अपनी जगह ईडी से लड़ाई लड़ रहे हैं। दूसरे जगह भाजपा की मदद करने को जाते हैं। उनको भी सद्बुद्धि दे… सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।

सोने की माला पर बीजेपी को cm का जवाब

भाजपा ने गजब खेल खेला… हवा फैलाने में सक्रिय रहती है। वह माला हमारे यहां की जनजाति के लोग विशेष प्रकार से गांव में माला बनाते हैं। भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए। किस जिले की है यह माला… केवल वहीं बनती है। सीएम ने कहा कि अब राहुल गांधी के बारे में कुछ भी बोलें… कोई फक्र नहीं पड़ता।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related