CG ACCIDENT: भीषण सड़क हादसा … अवैध गो-चालान से भरा कंटेनर पलटा, 50 से अधिक गायों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: जगदलपुर। कोटपाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना में कंटेनर में मौजूद 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई. कंटेनर के जरिए देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए मवेशियों को अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मवेशी के होने से कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कंटेनर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में मौजूद अधिकांश गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दुर्घटना की खबर मिलते ही घुमर गांव सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी थी.ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना मवेशियों की तस्करी की जा रही है. ग्रामीणों द्वारा बार-बार विरोध किए जाने के बावजूद अवैध गो-चालान का सिलसिला थम नहीं रहा है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...