CG 12th Board Exam: वन टाइम लॉक और GPS की सुरक्षा के बीच छात्रों ने दी दोबारा परीक्षा

Date:

CG 12th Board Exam: Students Retake Exam Amidst One-Time Lock and GPS Security

CG 12th Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की दोबारा परीक्षा आज, शुक्रवार को आयोजित की जिसमें प्रदेश के कुल 2,36,821 छात्रों ने एग्जाम दिया, 2356 छात्र एब्सेंट रहे।

सबसे बड़ी बात इस दौरान नकल का एक भी केस नहीं बना।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए प्रश्न पत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम और  पूरी सामग्री जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर के जरिए भेजी गई थी।

समन्वय केंद्र में नोडल अधिकारी और केंद्र प्रभारी की मौजूदगी में वीडियो कॉल के जरिए GPS लॉक खोला गया। स्ट्रॉन्ग रूम को वन टाइम लॉक सिस्टम से सील किया गया है।

सीलिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई, जिसकी रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी गई।

संभावना है कि इस व्यवस्था को आगामी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। इससे पहले पेपर लीक होने के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

छात्रों ने कहा- पिछले एग्जाम के मुकाबले इस बार पेपर सरल आया। री-एग्जाम की वजह से कुछ बच्चों को अपना समर वेकेशन पोस्टपोंड करना पड़ा।

15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे जिसके बाद मंडल ने जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

ये सख्त इंतजाम परीक्षा की निष्पक्षता को कितना सुनिश्चित कर पाते हैं ये तो वक़्त ही बताएगा। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों के बीच भरोसा बहाल करने की दिशा में यह एक मजबूत पहल मानी जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related