सक्ति को राजस्व जिले का दर्जा मिलने पर मनाया गया जश्न, नगरवासियों ने जताया आभार

Date:

सक्ति। आजादी का 75 वर्ष सक्ती नगरवासियों के लिए ऐतिहासिक रहा। वर्षों से जनमानस सहित सभी दलों के नेता कार्यकर्ता एंव व्यापारी वर्ग अविभाजित मध्यप्रदेश स्टेट के समय की तहसील को राजस्व जिले का दर्जा मिले इसके लिए पुरजोर कोशिश कर रहे थे।

 

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर चार नए राजस्व जिले की सौगात दी, यह समाचार जब राजनैतिक गलियारों से होते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा वह क्षण ऐतिहासिक रहा । सक्ती नगर मिनटों में लोग एक जुट होकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। सक्ती नगरवासियों ने रैली निकाल नगर भ्रमण करते हुए पटाखों की गगन भेदी आवाज कर उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने जनभावना का सम्मान कर आज उनके नगर को राजस्व जिले का सम्मान दिलाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related