आक्रोश में पति ने तलवार मारकर पत्नी की हत्या, पड़ोसी के साथ भाग गई थी 3 बच्चों की मां, आरोपी गिरफ्तार

Date:

गरियाबंद : गरियाबंद में एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी भाग निकला, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। सब ठीक चल रहा था। इस बीच करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन बाद मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह बात मनोज तारक को बर्दाश्त नहीं हुई। रविवार को गायत्री से मिलने के लिए मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था। गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। इस दौरान गांव के लोग भी देख रहे थे, लेकिन मनोज के सिर पर खून सवार देख कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके चलते तड़प-तड़प कर गायत्री ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। साथ ही गांव वालों को धमकी दी कि किसी ने पुलिस को बताया तो उसे भी मार देगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों बाद ही उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related