CHHATTISGARH : गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, 2 बड़े प्रोजेक्ट मंजूर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : MP Brijmohan Agarwal meets Gadkari, 2 big projects approved!

रायपुर। नई दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रायपुर और छत्तीसगढ़ की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

SUPREME COURT : देवेंद्र यादव को SC से झटका!

राजधानी के तेलीबांधा–जोरा एलिवेटेड रोड को VIP चौक से एयरपोर्ट रोड की ओर करीब 500 मीटर और बढ़ाया जाएगा। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने और NH-53 पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

वहीं NH-130B रायपुर–बलौदाबाजार को सारंगढ़ तक 4-लेन करने की मंजूरी मिली है। इससे रायपुर से बलौदाबाजार, कसडोल होते हुए सारंगढ़ तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापार-उद्योग को भी फायदा होगा।

CHHATTISGARH : किरणदेव की सेहत के बीच प्रदेश संगठन में फेरबदल की चर्चा तेज

बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार-भाटापारा के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली नई सड़क, रायपुर-दुर्ग-भिलाई में ग्रेड सेपरेटर-फ्लाईओवर और 6-लेन कनेक्टिविटी जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की। इनमें से एक प्रस्ताव पर गडकरी ने परीक्षण के बाद आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related