CHHATTISGARH : Amid Kirandev’s health, discussions about reshuffle in the state organisation intensify.
रायपुर. रायपुर में भाजपा के प्रदेश संगठन को लेकर हलचल तेज है। प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव के हादसे के बाद स्वास्थ्य लाभ लेने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।
CHHATTISGARH : हेडमास्टर को बनाया सहायक शिक्षक, तबादला आदेश रद्द
चर्चा है कि अगर किरणदेव पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द सक्रिय नहीं हो पाए, तो पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष पर विचार कर सकती है। हालांकि भाजपा नेताओं ने फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है।
इसके अलावा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के तहत भी बदलाव की चर्चा है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं सांसद रूपकुमारी चौधरी और राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी पाने वाले दीपक म्हस्के के प्रदेश पदों को लेकर भी फैसला हो सकता है।
भाजपा संगठन में एक उपाध्यक्ष का पद पहले से रिक्त है। पार्टी की नजर अब किरणदेव की वापसी और सक्रियता पर है। फिलहाल बदलाव की चर्चाएं हैं, लेकिन कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।
