BREAKING : अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Date:

BREAKING: Supreme Court will give its verdict in Adani-Hindenburg case today

भारतीय अरबपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है. दरअसल, महज कुछ घंटे आज का दिन अडानी और हिंडनबर्ग मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगी. इसका सीधा असर शेयर बाजार (Share Market) में लिस्टेड अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर दिखेगा. बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में जब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था, उसके बाद से Adani Stocks में जोरदार तेजी का दौर देखने को मिला था.

जनवरी का महीना अडानी ग्रुप के लिए यादगार –

Gautam Adani के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप पर ठीक लगभग एक साल पहले 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग बम फूटा था और इस शॉर्ट सेलर फर्म की ओर से जारी की गई एक रिसर्च रिपोर्ट के चलते दुनिया के उस समय टॉप-3 अमीरों में शामिल गौतम अडानी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. अब एक साल बाद जनवरी के महीने में ही इस मामले पर सुप्रीम फैसला आने वाला है. इस फैसले पर ना केवल अडानी, बल्कि उनकी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की निगाहें भी टिकी हुई हैं.

गौतम अडानी के पक्ष में दिए थे संकेत –

इससे पहले 24 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई करते हुए जब फैसला सुरक्षित रक्षा था, तो इस दौरान अदालत ने मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) की जांच और एक्सपर्ट कमिटी की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों को दरकिनार कर दिया था. इसके साथ ही Supreme Court ने साफ शब्दों में कहा था कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट कोई आखिरी सत्य नहीं माना जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए. हम बिना ठोस आधार के सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस टिप्पणी के साथ ही फैसला सुरक्षित रखने और अडानी के पक्ष में मिले संकेतों के चलते उनके शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली थी. वहीं हाल ही में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने कर्मचारियों नई साल 2024 पर दिए गए एक संदेश में कहा था कि Hindenburg के आरोपों से नुकसान झेलने के बाद हमने ना केवल जोरदार वापसी की है, बल्कि रिकॉर्ड परिणाम भी दर्ज किए हैं. इसके चलते चुनौतियों से भरा रहा बीता साल 2023 बेहद मजबूती के साथ खत्म हुआ.

हिंडनबर्ग के भंवर में डूब गई थी 60% संपत्ति –

गौरतलब है कि बीते साल 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी की सभी कंपनियों को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें 88 गंभीर आरोप लगाए गए थे. वहीं अडानी ग्रुप ने इस रिपेार्ट को पूरी तरह से झूठ बताया था. लेकिन, इस रिपोर्ट का अडानी के निवेशकों के सेंटिमेंट पर इस कदर बुरा असर पड़ा था कि उनके शेयरों में सुनामी आ गई थी और Gautam Adani Networth 60 अरब डॉलर तक घट गई थी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related