BREAKING : भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अज्ञात लोगों ने बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Rapid firing on BJP leader, unknown people fired bullets, condition critical

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी सुमित केशरी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

पालकोट के बिलिंगबिरा रोड स्थित रोकेड़ेगा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तथा घटना की सूचना मुखिया को दिया। मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायल सुमित केशरी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है।

जारी रांची के मेडिका में चल रहा सुमित का इलाज –

घायल का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है। सुमित के पैर और हाथ मे गोली लगी है। इस दौरान हाथापाई होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारणों के बारे कोई बता नही पा रहा है। सुमित केशरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नही होने के घटना के बारे ज्यादा जानकारी पुलिस को भी नही है।

पर कर रही है केस की जांच

घटना स्थल पर सुमित केशरी का कोई वाहन भी नही पाया गया। ऐसे में सुमित केशरी कैसे वहां पहुंचे और देर रात वहां जाने के कारणों पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सुमित केशरी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हलूम हो कि सुमित केशरी पालकोट के कद्दावर नेता है। सामाजिक कार्यों में वह हमेशा तत्पर रहते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related