BREAKING NEWS : ऑफ सीजन के कारण सस्ता हुआ हवाई टिकट, अब रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए देने होंगे बस इतने रुपये

Date:

BREAKING NEWS : बारिश का मौसम शुरू होते ही अब स्कूल-कालेज भी खुल गए है और इसके चलते हवाई यात्राएं भी कम होने लगी है। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी अपने हवाई किराये में कमी की गई है और 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गया रायपुर से दिल्ली व रायपुर से मुंबई का हवाई किराया 6500 से 8000 रुपये तक हो गया है। इन क्षेत्रों के साथ ही और भी कई क्षेत्रों के हवाई किराये में कमी आई है।

BREAKING NEWS : ट्रैवल्स संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इन दिनों रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 7000 से 8000 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं रायपुर से मुंबई का हवाई किराया भी 6500 से 7000 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही रायपुर से बैंगलुरू 8000 रुपये, रायपुर से हैदराबाद 7500 रुपये, रायपुर से कोलकाता 6500 रुपये तक उपलब्ध हो रहा है।

BREAKING NEWS : उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हवाई यात्राएं कम हो जाती है, तो विमानन कंपनियों पर भी इसका असर पड़ता है और वे हवाई किराया कम करती है। मालूम हो कि पिछले महीने 21 जून को दिल्ली से रायपुर का हवाई किराया 20 हजार रुपये पार हो गया था। ट्रैवल्स संचालकों का कहना था कि विमानन कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना चाहिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related