BREAKING : राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा, सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया भाग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Discussion on highway projects, CM participated in the meeting chaired by Union Minister Nitin Gadkari.

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में, छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी इस बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस समीक्षा बैठक में भाग लिया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और आवश्यक निर्देश देना था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related