BREAKING : पूर्व सीएम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज .. पार्टी खेमे में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Case of attempt to murder registered against former CM.. Stir in the party camp

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद किसी न किसी मुश्किलों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है। पहले उनके आवास पर बने निर्माण को गिरा दिया गया।

अब उनके खिलाफ तेलगु देशम पार्टी (TDP) के विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने जगन मोहन रेड्डी के साथ ही दो वरिष्ठ IPS और दो रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

क्या-क्या आरोप लगाया? –

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक ने ईमेल के जरिए शिकायत की थी। इस पर कानूनी सलाह लेने के बाद केस दर्ज किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के अलावा वरिष्ठ IPS अफसर पीवी सुनील कुमार और पीसीआर सीतारमणजनेयुलु के साथ ही गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विधायक का आरोप है कि 14 मई 2021 को उन्हें अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया गया, धमकी दी गई और प्रताड़ित किया गया।

इन धाराओं में केस दर्ज –

विधायक के गंभीर आरोपों के मद्देनजर नगरमपालम थाना में IPC की धारा 120 B, 166, 167, 197, 307, 326, 465 और 506 के साथ ही धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला 3 साल पुराना होने की वजह नए कानून की बजाय भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

फिलहाल इस मामले में अब तक पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उन्होंने भी पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related