BPSSC SI Result 2026 out : SI भर्ती का रिजल्ट घोषित, लिंक से करें चेक

Date:

BPSSC SI Result 2026 Out: SI Recruitment Results Declared — Check via Link

BPSSC SI Result 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने आखिरकार सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आपने भी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आप अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

BPSSC SI प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर को खोजे। 
  • इसके बाद उम्मीदवार चाहें तो परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

परिणाम  PDF फॉर्मेट में जारी

बता दे की परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। BPSSC के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,26,231 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी को बिहार भर के कई केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related