BOLLYWOOD NEWS: Saif Ali Khan से पहले इन सेलेब्स पर हो चुका है जानलेवा हमला, जानकार हो जाएंगे हैरान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOLLYWOOD NEWS: नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सैल अली खान (Saif Ali Khan) पर देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसके चलके एक्टर को शरीर पर 6 जगह गंभीर चोटों लगी हैं और हॉस्पिटल में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स के बयान के बाद सैफ (Saif Ali Khan Attacked) की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। लेकिन ये पहला मौका नहीं है, जब फिल्मी सितारे पर जानलेवा हमला हुआ है। देवरा स्टार सैफ अली खान से पहले अन्य बॉलीवुड हस्तियों पर अटैक हो चुका है। आइए उन फिल्म कलाकरों के नाम जानते हैं।

राकेश रोशन (Rakesh Roshan)

सैफ अली खान से पहले साल 2000 में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर निर्देशक राकेश रोशन पर भी हमला हो चुका है। उन पर सरेआम हमलवारों ने फायरिंग की थी। हालांकि, इस अटैक में राकेश की जान बाल-बाल बची थी। माना जाता है कि बेटे ऋतिक की पहली फिल्म कहो न प्यार की सफलता के बाद राकेश रोशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

गुलशन Kumar (Gulshan Kumar)

भजन सम्राट और टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार का नाम भी शामिल होता है। 1997 में मुंबई में जातेश्वर महादेव मंदिर से वापस आते वक्त दिनदहाड़े गुलशन को गोलियों से भून दिया गया था। इस हमले ने बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड से गुलशन को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसकी वजह से उनको अपनी जान गंवानी पड़ी।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पर भी जानलेवा हमला हो चुका है। 2018 में राजस्थान में फिल्म पद्मावत की शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने निर्देशक हमला कर दिया था और उनको थप्पड़ मार दिया था।

सलमान खान (Salman Khan)

बीते समय में से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई गैंग की तरफ से सुपरस्टार सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बीते साल सलमान के घर के बाहर दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें किसी भी प्रकार कोई अनहोनी नहीं हुई थी।

गौहर खान (Gauahar Khan)

बिग बॉस विनर रहीं एक्ट्रेस गौहर खान पर भी एक बार हमला हो चुका है। दरअसल 2014 में एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान एक शख्स ने अभिनेत्री को थप्पड़ मार दिया था। बताया जाता है कि शॉर्ट ड्रेस पहनने की वजह से एक्ट्रेस पर ये अटैक हुआ था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...