भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शिमला। शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार, कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन काफी लचर रहा। नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी। पच्छाद से दो बार के विधायक कश्यप 2019 में लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। भाजपा जल्द ही राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related