बढ़ती बिजली महंगाई को लेकर BJP 17 अगस्त को निकालेगी लालटेन यात्रा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा अब सारे मुद्दों को लेकर एक साथ राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है. जिसमें उनके द्वारा जो गिनाया जा रहा है बिजली दर में बढ़ोतरी, संपत्ति कर में वादा अनुसार 50 प्रतिशत कि कटौती आज तक नहीं करना, कोरोना एवं डेंगू महामारी को रोकने मे असफलता, राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, शराबबंदी व अवैध शराब विक्रय, शहरी आवास योजना कि किस्त जारी नहीं करना, शहरी पट्टा वितरण नहीं करना, गोबर खरीदी बंद, खाद की कमी आदि प्रमुख है। 17 अगस्त को सभी 70 वार्ड में लालटेन यात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ओंकार बैस व मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में कहा कि इन्ही सब मुद्दों को लेकर भाजपा ने जनता को साथ लेकर क्रमबद्ध प्रदर्शन की योजना बनाई है। जिसकी शुरुआत 5 अगस्त को बिजली बिल वृद्धि के विरोध में बिजली कंपनी के घेराव के साथ प्रारंभ हो चुकी है। बिजली बिल हाफ – घर के बजट से सीधे जुड़े विभिन्न वादों में इनका एक मुख्य वादा था कि सरकार बनते ही सबका बिजली बिल आधा कर देंगे। परंतु सरकार बनते ही यहां सिर्फ 400 यूनिट बिजली उपभोग में आधा छूट की घोषणा की। परंतु यह भी एक छलावा ही साबित हुआ। पूरा छत्तीसगढ़ आज अनाप-शनाप बिलिंग से परेशान है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 28 प्रतिशत डीए देती है। राज्य में केवल बिजली कंपनी के कर्मचारी को 28 प्रतिशत डीए की घोषणा हुई है। सरकार उन्हें डीए भुगतान करने के लिए दर बढ़ा जनता से पैसे ले रही है। 17 अगस्त को सभी 70 वार्ड में लालटेन यात्रा निकाली जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related