BJP MP Manoj Tiwari CG Visit : रायपुर। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी रायपुर पहुंचे है, वे एयरपोर्ट से सीधे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के लिए रवाना हुए। कुछ देर में उन दोनों की मुलाकात होगी। बता दें कि सांसद तिवारी नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत देंगे। यह कार्यक्रम खेल महोत्सव की सांस्कृतिक रंगत को और भी जीवंत बनाएगा। MP मनोज तिवारी स्वदेशी मेले में भी शिरकत करेंगे। खेल महोत्सव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस महाकुंभ में खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये सम्पूर्ण राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन में सभी उम्र के लोगों, विशेष रूप से बच्चों, युवाओं, महिला और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
BJP MP Manoj Tiwari CG Visit: उन्होंने नागरिकों से विशेष अनुरोध किया कि वे खेल महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करें, और इसे रायपुर का सबसे बड़ा खेल आयोजन बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल महोत्सव फिट इंडिया विज़न का जमीनी स्वरूप है और इसके माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, खेल संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा। इस आयोजन से रायपुर के खेल प्रेमियों को एकत्रित होने का अवसर मिलेगा, और यह युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन और प्रोत्साहन का मंच बनेगा। सांसद ने सभी से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और खेलों की संस्कृति को प्रोत्साहित करें।

