Trending Nowशहर एवं राज्य

बीजेपी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रही नेत्री को किया पार्टी से निष्कासित

रायगढ़। दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस में बागी प्रत्याशियों के निष्कासित होने का सिलसिला लगातार जारी है। जिन नेताओं को पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें पार्टी से बेदखल किया जा रहा है।

आपको बता दें, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा से बागी हुई प्रत्याशी गोपिका गुप्ता और उनके पति प्रमोद गुप्ता को निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ये आदेश जारी किया है। दोनों को 6 साल तक के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया गया है। इस वक्त गोपिका गुप्ता निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रही हैं।

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
Share This: