ATTACK ON KALYAN BANERJEE: हुगली कार्यक्रम में भगदड़, TMC नेता कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला! 

Date:

ATTACK ON KALYAN BANERJEE: Stampede at Hooghly event; TMC leader Kalyan Banerjee attacked!

ATTACK ON KALYAN BANERJEE: TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले की आग अभी शांत भी नही हुई थी की अब एक और TMC नेता पर हमला हो गया है।

TMC नेता कल्‍याण बनर्जी पर पश्‍चिम बंगाल के हुगली में हमला हुआ है।

कल्‍याण बनर्जी हुगली जिले में स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां वह पुलिस को ज्ञापन देने वाले थे।

यह ज्ञापन गिरफ्तार TMC नेताओं की रिहाई को लेकर था

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दूर से उनपर पत्थर फेंका गया. ये पत्थर कल्याण बनर्जी के सिर पर लगा, जिससे चोट खाकर वो जमीन पर गिर पड़े।

TMC  सांसद कल्याण बनर्जी ने इस हमले को लेकर कहा कि मैं अकेला आ रहा था। BJP सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूज बॉल से मारा।

मेरे सिर से खून बह रहा है अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया।

इसी दौरान पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को शांत करने की कोशिश की. हालांकि माहौल शांत नहीं हो सका। इस दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई।

TMC  नेताओं ने दो दिन में दो नेताओं पर हुए हमलों पर कड़ी निंदा प्रकट करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related