CHHATTISGARH : ट्रॉली बैग में 10 किलो गौमांस… मां-बेटी गिरफ्तार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 10 kg beef in trolley bag… mother and daughter arrested!

बिलासपुर. बिलासपुर में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने ट्रॉली बैग में गौमांस ले जा रही मां-बेटी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो महिलाएं संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकल रही हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को घेरकर रोक लिया गया।

जब बैग खोला गया तो अंदर से करीब 10 किलो कच्चा गौमांस मिला। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रेहाना परवीन बानो और अलीजा रजा बताए, लेकिन मांस कहां से आया, इसका साफ जवाब नहीं दे सकीं।

सबसे बड़ी बात ये है कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिला। अब पुलिस को शक है कि ये मामला सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related