CHHATTISGARH : Commandant’s son dies… body found hanging in the house
भिलाई. भिलाई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेहरू नगर स्थित सीएएफ परिसर में रहने वाले असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार झरिया के 20 वर्षीय बेटे आयुष झरिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना उस वक्त हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। पिता ड्यूटी पर थे और मां-बेटी गांव गई हुई थीं। शाम के समय जब परिवार वापस लौटा, तब घटना का पता चला।
सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है मोबाइल, निजी सामान और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आयुष ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
पूरा मामला फिलहाल रहस्य बना हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है।

