Bilaspur: शादी कार्यक्रम से लौट रहे फोटोग्राफर से लूट, दो बाइक में 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मारपीट और चाकू दिखाकर सामान लेकर भागे, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। जिले के संकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी कार्यक्रम से लौट रहे फोटोग्राफर से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार 4 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रम के बाद दोनों सुबह करीब 3 बजे बाइक में सवार होकर घर आने के लिए निकले थे। उनका पीछा करते हुए दो बाइक पर 4 बदमाश पहुंचे। जो धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।

फिर लुटेरों ने मारपीट की और चाकू दिखाकर बैग में रखे कैमरा, मोबाइल, पुराने कपड़े, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लूटकर भाग निकले।

इस घटना के बाद युवकों ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस सकरी रोड में लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुट गई। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से लुटेरों की पतासाजी की जा रही है। हालांकि, अब तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related