CG MISSING GIRL : 12-year-old girl found safe at the international border after 4 days
बिलासपुर. बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से लापता 12 साल की बच्ची को पुलिस ने 4 दिन की लगातार निगरानी और जांच के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया।
बच्ची की मां ने 3 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से संपर्क किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तुरंत SJPU और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर जांच तेज कराई।
हाथों में किताब की जगह झाड़ू : बेलगहना के सरकारी स्कूल में नौनिहालों से कराई जा रही साफ-सफाई
डॉ. वर्णिका शर्मा ने बिलासपुर पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और पुलिस अधिकारियों के साथ जांच की समीक्षा की। इसके बाद विशेष टीम बनाकर तकनीकी और मैदानी जांच शुरू की गई।
लगातार कार्रवाई के बाद 9 जुलाई को बच्ची को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सकुशल दस्तयाब किया गया। महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया गया, जिसमें बच्ची ने किसी अप्रिय घटना से इनकार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
आयोग ने कहा कि बच्ची की सुरक्षा, काउंसलिंग, शिक्षा और पुनर्वास पर भी नजर रखी जाएगी।
