CG MEDICAL BILL SCAM : शिक्षक दंपती ने उड़ाए लाखों, दोनों सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MEDICAL BILL SCAM : Teacher couple swindled lakhs, both suspended

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक से शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिक्षक नेता और सीएसी साधेलाल पटेल तथा उनकी पत्नी प्रधान पाठिका राजकुमारी पटेल पर फर्जी मेडिकल बिल बनाकर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने मृत साले के नाम पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक लगाकर राशि आहरित की थी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने न केवल मृत व्यक्ति के नाम पर बिल लगाए, बल्कि एक अन्य शिक्षक के असली मेडिकल बिल में भी हेरफेर कर रकम को कई गुना बढ़ाकर भुगतान कराया। साधेलाल पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और विभागीय प्रक्रिया में शामिल किया। उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल ने भी इस खेल में सक्रिय भूमिका निभाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक (जेडी) ने साधेलाल पटेल और राजकुमारी पटेल दोनों को निलंबित कर दिया है। जेडी कार्यालय ने आदेश जारी करते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बिल्हा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सभी संबंधित मेडिकल दस्तावेज सौंपे जा रहे हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

यह मामला शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने पर विचार चल रहा है। वहीं, स्थानीय शिक्षकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्यायिक जांच की मांग की है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related