RAIPUR BLUEWATER ACCIDENT : ब्लू वाटर में बड़ा हादसा, नहाने गए दो स्कूली छात्र पानी में डूबे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BLUEWATER ACCIDENT : Major accident in Blue Water, two school students drowned while bathing

रायपुर। राजधानी रायपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। मना थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध ब्लू वाटर साइट में शुक्रवार दोपहर नहाने गए दो स्कूली छात्र पानी में डूब गए। दोनों छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है, जो कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र अपने 7–8 दोस्तों के साथ घूमने के लिए ब्लू वाटर पहुंचे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मना थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र मस्ती में पानी के गहरे हिस्से तक चले गए थे और अचानक नीचे खिंच गए। फिलहाल SDRF के गोताखोर पानी में उतरकर दोनों छात्रों की तलाश कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौजूद हैं।

ब्लू वाटर रायपुर और आसपास के युवाओं के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक व फोटो पॉइंट बन चुका है, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पानी का स्तर अचानक गहरा हो जाता है, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है।

पुलिस ने मौके पर भीड़ नियंत्रित कर लोगों से दूर रहने की अपील की है। थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है और छात्रों को खोजने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related