Raipur Municipal Corporation: BJP councilors lash out at the Municipal Commissioner over user charges and the sanitation system.
रायपुर, 13 जुलाई। नगर निगम में मेयर मीनल चौबे की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा पार्षदों की सोमवार को निगम आयुक्त संबित मिश्रा से यूजर चार्ज बढ़ाने और सफाई व्यवस्था के नए टेंडर को लेकर तीखी बहस हुई।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि यूजर चार्ज में वृद्धि और सफाई का ठेका विधानसभावार करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे केवल शासन के आदेशों का पालन कर रहे हैं।
पार्षदों ने सबसे पहले आयुक्त द्वारा फोन नहीं उठाने पर आपत्ति जताई। इस पर आयुक्त ने कहा कि वे रोज आठ घंटे कार्यालय में बैठते हैं। व्हाट्सऐप संदेश भेजकर कोई भी उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यदि वे केवल फोन पर ही बात करते रहेंगे, तो काम कब करेंगे?
