CG EXCISE FLYING SQUAD TEAM: महिला तस्कर के घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Excise Flying Squad Team: Large quantity of narcotic injections seized from a female smuggler’s house.

 

 

 

CG EXCISE FLYING SQUAD TEAM: अंबिकापुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निगरानी में चल रही आरोपी आशा पांडेय के घर पर छापेमार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि टीम को देखते ही आरोपी ने नशीले इंजेक्शन छिपाने की कोशिश की, लेकिन महिला जवान की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 नशीले इंजेक्शन, जिनमें 19 रेक्सो जेसिक और 9 एविल इंजेक्शन शामिल हैं, बरामद किए गए।

बरामद इंजेक्शनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है और लंबे समय से विभाग की रडार पर थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related