CG BIG BREAKING : हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रोकी गई सुनवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING : Chhattisgarh High Court receives bomb threat, hearing halted

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोर्ट की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया।

सुबह नियमित सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। एहतियातन सभी कोर्ट रूम खाली कराए गए और जजों, कर्मचारियों व वादकारियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर, बार रूम, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित सभी प्रमुख स्थानों की सघन तलाशी ली। आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी गई।

एसएसपी ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

घटना के बाद अधिवक्ताओं और वादकारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related