CG CRIME : गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : Girlfriend stabs boyfriend to death

बिलासपुर। शहर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवक द्वारा नंबर ब्लॉक करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर लड़की ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related