CG VIRAL VIDEO : ASP और व्यापारी आमने-सामने, अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर बहसबाजी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : ASP and businessman face to face, heated argument over encroachment removal…

बिलासपुर, 25 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) गोपाल करियारे और एक व्यापारी के बीच अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग को लेकर जमकर बहसबाजी हुई। दोनों की तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना गोलबाजार और सदर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों की है, जहां एडिशनल एसपी गोपाल करियारे यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने पहुंचे थे। टीम ने दुकानों के सामने खड़े ठेले और अवैध तरीके से पार्क किए गए वाहनों को हटाना शुरू किया, ताकि सड़क सुचारू रूप से खुली रहे।

इसी दौरान एक व्यापारी बाहर आया और एएसपी करियारे से तीखी बहस शुरू कर दी। व्यापारी ने कहा कि सड़क किनारे पट्टी पुलिस ने ही लगवाई है और ग्राहक दूर खड़े वाहन छोड़कर दुकान तक कैसे आएंगे। व्यापारी ने तंज कसते हुए कहा— “जबरदस्त है सर, आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं। आप गलत बात बोलेंगे, तो इसका विरोध करेंगे।”

इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पुलिस का कहना है कि सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं है और ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क खाली कराना जरूरी है। वहीं व्यापारी अपनी दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्था को लेकर असंतोष जताते रहे।

इस पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में छाया हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच की बहस साफ दिखाई दे रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related