CHHATTISGARH : Students and laborers will get 5kg cylinder daily.
बिलासपुर। बिलासपुर में रहने वाले बाहरी स्टूडेंट्स, कामकाजी महिलाएं और मजदूर अब गैस की किल्लत से राहत की सांस ले सकते हैं। अवैध रिफिलिंग पर सख्ती के बाद ये लोग सबसे ज्यादा परेशान थे, रोज खाना बनाना भी मुश्किल हो गया था।
अब प्रशासन ने सीधा समाधान निकाल दिया है। 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है, ताकि अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों को आसानी से गैस मिल सके।
सबसे बड़ी बात रोजाना करीब 800 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी अब ना ब्लैक में गैस खरीदने की जरूरत, ना खाना बनाने की टेंशन।
इस फैसले से हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, खासकर वो लोग जो किराए या हॉस्टल में रहते हैं और बड़े सिलेंडर लेना उनके लिए मुश्किल होता है।

