BASTAR TOURISM : 200 करोड़ से बदलेगा चित्रकोट, बस्तर बनेगा टूरिज्म हब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR TOURISM : Chitrakot to be transformed with Rs 200 crore, Bastar to become a tourism hub

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को लेकर अब तस्वीर बदलने वाली है। नक्सलवाद खत्म होने के बाद सरकार पूरी ताकत से डेवलपमेंट मोड में आ गई है।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने साफ कहा अब बस्तर सिर्फ खबरों में नहीं, टूरिज्म मैप पर चमकेगा। सबसे बड़ा प्लान है चित्रकोट जलप्रपात को डेवलप करना, जिसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

योजना ऐसी है कि टूरिस्ट सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि 2 दिन रुकने आएं। चित्रकोट के दोनों किनारों को डेवलप किया जाएगा। इसके साथ ही माता दंतेश्वरी मंदिर, कलीमसर गुफा और धूड़मारास गांव भी इस बड़े प्लान का हिस्सा हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि नक्सलवाद ने छत्तीसगढ़ को सालों पीछे रखा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। जो नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, उन्हें भी मुख्यधारा में लाकर चुनाव लड़ने तक का मौका दिया जाएगा।

यानी साफ है अब बस्तर में बंदूक नहीं, विकास और पर्यटन की बात होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related