CG SCHOOL GIRL DEATH : पुलिसकर्मी के घर मिली 14 साल की छात्रा की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Date:

CG SCHOOL GIRL DEATH : Body of 14-year-old student found in policeman’s house, family alleges murder

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिसकर्मी के घर में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुडियम के रूप में हुई है, जो छठवीं कक्षा की छात्रा थी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा तिर्की बच्ची को कुछ महीने पहले यह कहकर अपने घर ले गए थे कि वे उसकी पढ़ाई और देखभाल करेंगे। लेकिन अब उसी घर में उसकी मौत हो गई है।

परिजनों ने दोनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई अजय कुडियम ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बहन ने फोन कर कहा था कि वह बहुत परेशान है और घर आना चाहती है। उसने बताया था कि घर के पीछे कुछ छिपाया गया है और वह घर लौटकर सब कुछ बताएगी।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने शव को बोलेरो में रखकर गांव लाया और मामले को दबाने के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की कोशिश की। उन्होंने अंतिम संस्कार करने का भी दबाव बनाया।

लेकिन रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : जजों पर केस… हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : Case against judges… High Court strict रायपुर। Chhattisgarh...

CG BREAKING : साहू संघ की नई टीम

CG BREAKING : New team of Sahu Sangh रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : कोल घोटाले में नया चालान

CG BREAKING : New challan in coal scam रायपुर। छत्तीसगढ़...