BIJAPUR IED BLAST : नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, IED ब्लास्ट में DRG का जवान घायल, 40 से ज्यादा जवान लू का शिकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR IED BLAST : Operation against Naxalites continues, DRG soldier injured in IED blast, more than 40 soldiers fall victim to heat stroke

बीजापुर, 26 अप्रैल 2025। BIJAPUR IED BLAST छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा सबसे बड़ा ऑपरेशन आज पांचवें दिन भी जारी है। इसी दौरान गलगम के जंगल में डीआरजी (DRG) का एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट (Bijapur IED Blast) की चपेट में आ गया। ब्लास्ट में जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

BIJAPUR IED BLAST बताया जा रहा है कि उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में लगातार पांच दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े इस ऑपरेशन में 10 से 12 हजार सुरक्षाबलों ने 1500 से अधिक नक्सलियों, जिनमें बड़े कैडर के नेता हिड़मा और देवा भी शामिल हैं, को घेर रखा है। सुरक्षाबल अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। दो हेलीकॉप्टरों से नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी कर अभियान तेज कर दिया गया है। अब तक 5 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

भीषण गर्मी में बिगड़ी जवानों की तबीयत

BIJAPUR IED BLAST तेज गर्मी के बीच ऑपरेशन में शामिल 40 से ज्यादा जवान लू का शिकार हो गए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में लगे जवानों को पर्याप्त पानी और ग्लूकोज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से हीट स्ट्रोक के मामले बढ़े हैं।

फिर भी सुरक्षाबलों का हौसला बुलंद है और वे अंतिम सांस तक नक्सलियों का सफाया करने के संकल्प के साथ जंगलों में डटे हुए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related