बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान…11 चरणों में होगा मतदान, जानें कब कहां होगी वोटिंग

Date:

बिहार। में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 11 चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इस ऐलान के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य के निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 8072 पंचायतों के 2,55,022 पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को और 11वें चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में बाढ़ कि दिक्कत है उनमें पहले चरण में मतदान नहीं कराए जाएंगे। शेष सभी चरणों में उन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद नयी परियोजनाओं को न तो स्वीकृति मिलेगी और न ही पुराने काम जारी रहेंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 2 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 10 जिलों में मतदान होगा। इनमें कैमूर का कुदरा, गया के बेलागंज और खिजरसराय, रहतास के दावथ और संझौली, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र, वंशी, सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका के धोरैया प्रखंडों में चुनाव होगा।

दूसरे चरण का चुनाव (29 सितंबर)
नालंदा : थरथरी व गिरियक
कैमूर : दुर्गावती
जहानाबाद : घोसी
औरंगाबाद : नबीनगर
पटना : पालीगंज
बक्सर : राजपुर
रोहतास : रोहतास व नौहट्टा
पश्चिमी चंपारण : चनपटिया
कटिहार : कुरसेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा
भोजपुर : पीरो
गया : टेकारी व गुरारू
नवादा : कौआकोल
मधुबनी : पंडौल व रहिका
समस्तीपुर : ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर
सुपौल : प्रतापगंज
सहरसा : कहरा
मधेपुरा : मधेपुरा
पूर्णियां : बनमनखी
अररिया : भरगामा
बेगूसराय : भगवानपुर
खगड़िया : जिला प्रा.नि.क्षे. संख्या-17 व 18
मुंगेर : टेटियाबम्बर
जमुई : ई. अलीगंज
भागलपुर: जगदीशपुर
बांका : बांका
सीतामढी : चोरौत व नानपुर
दरभंगा : बेनीपुर व अलीनगर
अरवल : अरवल
सारण : मांझी
सीवान : सीवान सदर
गोपालगंज : विजयीपुर
वैशाली : हाजीपुर
मुजफ्फरपुर : मड़वन व सरैया
पूर्वी चंपारण : मधुबन, फेनहारा व तेतरिया

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...