BIHAR NDA LANDSLIDE VICTORY : Modi-Nitish duo got this many seats…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेतृत्व वाले एनडीए ने 202 सीटों पर बढ़त हासिल कर बिहार में प्रचंड जीत दर्ज की है। महागठबंधन इस बार केवल 35 सीटों तक सीमित रहा।
एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा, और परिणामों ने साबित किया कि बिहार में “बहार है, नीतीशे कुमार है” वाली कहावत अब भी प्रभावी है। एग्जिट पोल में इतनी बड़ी जीत की संभावना नहीं दिखाई गई थी, लेकिन नतीजों में भाजपा लगभग 90, जेडीयू 84, एलजेपी 19, एचएएम 5 और एरएलएम 4 सीटों पर आगे है।
इस जीत के साथ एनडीए ने 2018 का रिकॉर्ड दोहराया, जब 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गठबंधन की सरकार थी। वर्तमान में एनडीए के नियंत्रण वाले राज्य/केंद्रशासित प्रदेश हैं –
उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड।
भाजपा का अगला लक्ष्य 2026 के बड़े विधानसभा चुनाव हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की डेढ़ दशक पुरानी सत्ता को चुनौती देना भाजपा के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी। अगर भाजपा 2026 में पश्चिम बंगाल और असम में सत्ता हासिल कर लेती है, तो 22 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश एनडीए के नियंत्रण में आ जाएंगे, जो भारतीय राजनीति में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड होगा।
