JHARKHAND LIQUOR SCAM : बिलासपुर में वेलकम डिस्टलरी संचालक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHARKHAND LIQUOR SCAM : Welcome Distillery operator arrested in Bilaspur

बिलासपुर. झारखंड में सामने आए करोड़ों के शराब घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुँच गई है। झारखंड एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बिलासपुर में कार्रवाई करते हुए वेलकम डिस्टलरी के संचालक राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल को गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड लेकर झारखंड भेजा गया, जहाँ वे एसीबी की विशेष अदालत में पेश होंगे।

FIR के अनुसार, झारखंड में दो प्लेसमेंट एजेंसियों ने फर्जी बैंक गारंटी जमा कर शराब आपूर्ति का ठेका हासिल किया। जांच में पाया गया कि बैंक गारंटी, लेटरहेड और हस्ताक्षर सभी नकली थे, जिससे कुल 38.44 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड एसीबी ने कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा स्थित वेलकम डिस्टलरी और सकरी के रामा लाइफ स्थित मकान से राजेंद्र जायसवाल को पकड़ा। जांच में यह भी सामने आया कि शराब की सप्लाई में गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियाँ थीं।

इससे पहले एसीबी ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार किया था, जो सुमित फैसिलिटीज मैनपावर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं। झारखंड की 2022 उत्पाद नीति के तहत चार छत्तीसगढ़ की कंपनियों सुमित फैसिलिटीज, ईगल हंटर सॉल्यूशंस, ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेज और मेसर्स प्राइम वन को काम मिला था, जिनसे जुड़ी गड़बड़ियों ने इस बड़े घोटाले को जन्म दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...