पुलिस को बड़ी सफलता, धमतरी मुठभेड़ की मास्टर माइंड नक्सली मैंगो नुरेटी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी। नक्सल प्रभावित नगरी ब्लाक के एकावरी में पिछले दिनों पुलिस डीआरजी टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां गोली लगने से घायल नारायणपुर की एक महिला नक्सली को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इस महिला नक्सली को ओडिशा की नवरंगपुर पुलिस ने सर्चिंग के दौरान पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दी थी।

डीएसपी नक्सल आरके मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2024 को धमतरी के एकावरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी और वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी घायल हालात में ओडिशा की ओर भाग रही थी, तभी सर्चिंग में निकले ओडिशा नवरंगपुर पुलिस ने महिला नक्सली मैंगो नुरेटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पैर में जख्म के निशान मौजूद थे। गिरफ्तार महिला नक्सली को नवरंगपुर पुलिस ने सिहावा पुलिस को सौंप दी।

धमतरी मुठभेड़ की थी मास्टर माइंड

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैंगो नुरेटी एकावरी मुठभेड़ की मास्टरमाइंड थी। महिला नक्सली मैंगो नुरेटी वर्ष 2021 से सीतानदी एरिया कमेटी के दीपक मंडावी के साथ नक्सली वारदातों में शामिल रही है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना पूरा नाम मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु बताया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...