राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत! अब 30 जून नहीं, इस तारीख तक बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों राशनकार्डधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीने के राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाने की सिफारिश की है। अभी तक यह तारीख 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 तक करने की मांग की गई है।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केंद्र को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की भारी संख्या और ई-पॉस मशीनों के अपग्रेडेशन की वजह से राशन वितरण में देरी हो रही है।

प्रदेश में करीब 81 लाख परिवारों को राशन दिया जा रहा है, जिसमें 3.41 करोड़ बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा मई की असमय बारिश ने भी वितरण प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

सरकार का कहना है कि अगर समय-सीमा बढ़ा दी जाए, तो सभी पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंचाया जा सकेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SAMBIT PATRA REACTION : जंतर-मंतर को लेकर क्या बोले?

SAMBIT PATRA REACTION : What did he say about...

DELHI PROTEST : ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में ..

DELHI PROTEST : Mamata Banerjee and Kejriwal detained. नई दिल्ली।...

CG DOUBLE MURDER : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या

CG DOUBLE MURDER : Mother and son murdered after...