छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेसी नेता ने दिल्ली कार्यालय भाजपा में किया प्रवेश, प्रदेश के कई दिग्गज रहे मौजूद, सियासी हलचल फिर तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर:  ग्रामीण जिला के अंतर्गत तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष है दो बार जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सतनामी समाज के भी प्रभावशाली नेता वेदराम मन हरे का 11 सितंबर 2021 को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के समक्ष अपने 10 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय भी उपस्थित थे।

आपको बता दें कि रायपुर ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष अनिमेष कश्यप ने इसका विरोध करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के समक्ष विरोध करते हुए कहा कि पार्टी के अधिकार कार्यकर्ता इस कांग्रेसी नेता के भाजपा प्रवेश का विरोध कर रहे हैं पार्टी को इसे संज्ञान में लेना चाहिए
क्या केंद्रीय नेतृत्व और छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व के बीच सामंजस्य नहीं है वेदराम मन हरे के भाजपा प्रवेश के समय छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन के नेता अनुपस्थित रहे हैं यह कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि वेदराम मन हरे नई दिल्ली से रायपुर वापस आने के बाद उनके दो जगह बड़े बड़े कार्यक्रम करने की योजना है और उस कार्यक्रम में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के भाग लेने के बारे में चर्चा है।
कहा जा रहा है कि वेदराम मन हरे की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की है समय मांगा गया है और शायद समय मिल भी जाए। बहरहाल भाजपा के कद्दावर नेता वेद राम को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सतनामी नेता के रूप में नई दिल्ली में महिमामंडित किया गया है अब इसके आगे क्या परिणाम आएंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के राजनीति में क्या बदलाव आता यह आने वाला समय ही बताएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली पार्टी कार्यालय को यह बताया गया है कि कसडोल, बलोदा बाजार, धरसीवा, आरंग, विधानसभा क्षेत्रों में वेदराम मन हरे काफी प्रभाव रखते हैं यह फीडबैक भी केंद्रीय नेतृत्व को दिया गया है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related