BIG BREAKING : कुवैत से 45 भारतीयों का शव लेकर वापस आया वायुसेना का विशेष विमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Special Air Force plane returned from Kuwait with bodies of 45 Indians

एर्नाकुलम। कुवैत में आगजनी की घटना में हुई 45 भारतीयों की मौत के बाद वायुसेना का विशेष विमान सभी के शव लेकर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। केरल सरकार द्वारा एयरपोर्ट प्रत्येक शव के लिए विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। यहां से सभी शवों को उनके आवास पर पहुंचाया जाएगा। वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि देने सत्ताधारी पार्टी और भाजपा नेता भी एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

इस घटनाक्रम को लेकर केरल में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, कि यह त्रासदी इतनी बड़ी और प्रभावशाली है कि यह प्रवासी समुदाय पर एक आघात है, जिसने केरल की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की। राज्य और देश प्रवासी समुदाय के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं और यह बहुत दर्दनाक है। भारत अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाएगा क्योंकि हमें खबर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। भारत सरकार उचित कार्रवाई और निर्णय लेगी और बहुत उचित राहत प्रदान करेगी।’

क्‍या थी घटना

कुवैत के मंगाफ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को आग लग गई थी। जिसमें 45 भारतीयों की मौत हो गई, मृतकों में सर्वाधिक केरल के निवासी है। कई शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्‍ट तक करना पड़ा था। इस घटना के बाद भारतीय श्रमिकों के शव को भारत वापस लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंचे थे, उन्‍हें वहां इस घटना में घायल अन्य भारतीयों से मुलाकात भी की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर संवेदना जताते हुए मृतक भारतीयों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRAIN DERAILMENT: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी! 

CG Train Derailment: Goods train derails again!     CG TRAIN DERAILMENT:...

BREAKING NEWS: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद! 

BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!       BREAKING NEWS: ईरान के...