BIG BREAKING : भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री ने खाया जहर, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: District minister of BJP Kisan Morcha consumed poison, created a stir

मुरादाबाद। 2023 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीर सिंह सैनी ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे पहले वह फेसबुक पर लाइव आए थे. उन्होंने अपने विवाद के बारे में बताया था कि तीन दिन पहले लाड़ला बाद मंदिर में उन्हें और उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा गया था. फिर किसी महिला ने उन पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए थे.

जहर खाने के बाद भाजपा नेता को मुरादाबाद के आशियाना कॉलोनी स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी हालत स्थित है. फेसबुक लाइव आकर BJP ने कहा, “कोई किस तरह से बदनाम करता है… तीन दिन पहले की घटना है. मेरे साथ लाड़ला बाद मंदिर में बहुत मार पिटाई हुई. पुलिस ने मेरी कोई नहीं सुनी. उन्होंने यहां तक कहा कि तुमने बलात्कार किया है. प्रशासन मेरी सुनने से तैयार नहीं है. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है. पुलिस साथ देने को तैयार नहीं है और झूठे मुकदमे में फंसाने की मुझे धमकी दे रही है…”

वीर सिंह सैनी ने आगे कहा, यदि मेरी मौत होती है तो उसके बाद भी लोग भाजपा को वोट जरूर दें. लेकिन कोई गरीब सैनी समाज का व्यक्ति पार्टी में ना आए. क्योंकि उस पार्टी में सम्मान नहीं मिल पाता. मैं इस कलंक को लेकर जीवित नहीं रह सकता. मेरे साथ इंसाफ हो. अगर मैं गुनहगार हूं तो मुझे फांसी दो. जो भी सजा होती हो मुझे दो. लेकिन यह कलंक मुझे शोभा नहीं देता. ना ही मैं जी सकता हूं. जिन लोगों ने मुझे मारा है, वही मेरे मौत के कारण होंगे. अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है. मैं खुद भी मर सकता हूं. मुझे डिप्रेशन हो रहा है. किसी से सपोर्ट नहीं मिला है. फर्जी फंसाकर मेरी छवि खराब करने का काम हो रहा है.

इसी संदर्भ में एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जानकारी दी कि थाना कांठ लाड़ला बाद मंदिर में महावीर सिंह और वीर सिंह सैनी के बीच कुछ मामला हुआ था. इसके बाद महावीर सिंह ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी, तो वहीं वीर सिंह सैनी की तरफ से मारपीट की तहरीर दी. पुलिस टीम की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर लिया था. आज वीर सिंह सैनी ने मंदिर पर जाकर जहर खा लिया था, अभी अस्पताल लेकर आया हूं. उपचार चल रहा है. होश में हैं फिलहाल.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related